हरिद्वार। मंगलौर पुलिस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025’ अभियान को सफल बनाने के लिए कस्बा मंगलौर व लंढौरा में मेडिकल स्टोर वालों तथा थोक विक्रेताओं की गोष्ठी ली। इस दौरान उन्हंे नशीली एवं बिना प्रिसक्रिप्शन वाली दवाओं को न बेचने की सलाह दी एवं अपने संस्थान में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने सख्त हिदायत दी कि स्टोरों पर कोई भी प्रतिबंधित दवाई नहीं बेची जायेगी। यदि कोई व्यक्ति किसी ड्रग का सेवन करता पाया गया उस अभियुक्त ने संस्थान का नाम उल्लेखित किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।