मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल तथा घटना में उपयुक्त बाइक बरामद की है।

कोतवाली उपनिरीक्षक अमित नौटियाल ने बताया कि विगत 20 फरवरी को मेघा कांडपाल ने तहरीर देकर मोबाइल लूट की घटना में मुकदमा पंजीकृत कराया था। लूट की घटना के आरोपी के पता चलने पर पुलिस ने आज उसे रेगुलेटर पुल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान हुसैन पुत्र रियासत हुसैन निवासी सुल्तानपुर दोस्त थाना दिलारी तहसील ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *