*मोटेश्वर महादेव और मां बाल सुंदरी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी*

काशीपुर। सावन के पहले सोमवार को आज यहां अन्य मंदिरों के साथ ही मोटेश्वर महादेव और मां बाल सुंदरी देवी के मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा सुबह से ही मंदिर परिसर में मेला जैसा नजारा देखने को मिला।

 

 

आज यहां सावन का पहला सोमवार होने के कारण सुबह 3 बजे से ही मोटेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी , चौतरफा हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं का जोश देखने वाला था ।भारी संख्या में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक को पहुंचे श्रद्धालुओं ने लाइने लगाकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों ने मोटेश्वर महादेव के साथ ही मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के भी दर्शन किए ।मंदिर परिसर में दर्जनों दुकानें लगाई गई थी ।पहले सोमवार पर आज शहर के अन्य मंदिरों पर भी शिव भक्तों की भीड़ थी और चौतरफा हर हर महादेव ओम नमः शिवाय के नारे गुंजायमान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *