मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर: धामी

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र के मौके पर आज यहां भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रहा ।कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है ,राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में भाजपा का योगदान विषय पर उन्होंने कहा कि जनसंघ और भाजपा ऐसे संगठन है जिन्होंने अपने स्थापना वर्ष से ही भारत बोध की चेतना के साथ काम किया है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा संगठन बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा संगठन है जिसने अपने को किसी राजनीतिक दल के साथ नत्थी नहीं किया और समकालीन राजनीति को राष्ट्रीय विचारों के अनुरूप बदलने का निर्णय लिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा कि पार्टी मीडिया तंत्र के जरिए सरकार की योजनाओं को जनता के बीच रखा जाना चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर उषा चौधरी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा के वरिष्ठ नेता बलराज पासी, सुरेश भट, रीति नागर, गुरविंदर सिंह चंडोक, राजेंद्र भंडारी, नरेश बंसल, अजय, कुंदन लटवाल ,मयंक गुप्ता, श्रीमती आशा नौटियाल, खिलेंद्र चौधरी ,विनय रोहिल्ला, नवीन ठाकुर सहित भाजपा के सैकड़ों नेता मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *