मोदी सरकार के प्रति जनता में विश्वास बढ़ा है – निशंक

हरिद्वार। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर सुशासन और गरीब कल्याण महाजनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक का आयोजन रोशनाबाद स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि विश्व पटल पर जहां मोदी सरकार के नेतृत्व में देश का सम्मान बढा है वही देश में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ा है। भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की दिशा में मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत में दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहल की है इसके अंतर्गत लगभग 48 करोड़ से अधिक जनधन खाते देश में खोले गए हैं जिससे लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया जा रहा है।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास किया है। उससे देश के सभी वर्गो को लाभ मिला है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए हर यक्ति तक केन्द्र सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को पहुंचाया जाये।

जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा है। खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुफ्त खाद्यान्न प्रधानमंत्री योजना शुरू की गई है। वही। किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना भी शुरू की गई जिससे लगभग 11 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हुए हैं।

बैठक में मुख्य रूप सेपरमाध्यक्ष संत मंडल आश्रम श्रीराम मुनि ,नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा, आशु चैधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, अतुल वशिष्ठ, मंत्री मोहित वर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, मोहित शर्मा, कैलाश भंडारी, महामंत्री संदीप राठी, चमन चैहान, संजय मेहता,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता चमोली, जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा, अनुसूचित मोर्चा जिलाअध्यक्ष संजय कुमार, जिला पंचायत सदस्य बिमलेश देवी, पार्षद विपिन शर्मा, शशिकांत वाशिष्ठ, विकास कुमार, विनीत चैहान, निशीकांत शुक्ला, योगेन्द्र सैनी, आनन्द सिंह नेगी, सभासद अशोक मेहता, अजय मलिक, हरिओम चैहान, गरिमा सिंह, सिंह पाल सैनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *