काशीपुर । यहां महुआखेड़ा गंज स्थित मोबाइल टावर कंपनी में टावर पर चढ़कर काम कर रहे एक 28 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई, घटना के बाद से युवक की पत्नी ब मासूम बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार बिलारी (मुरादाबाद) निवासी गौरव चौधरी 28 वर्ष पुत्र मेघराज चौधरी यहां वैशाली कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहता था, वह महुआखेड़ा गंज स्थित एक मोबाइल टावर कंपनी में काम करता था ,आज सुबह वह टावर पर चढ़कर बैटरी बदल रहा था कि अचानक उसे करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गया ।आनन-फानन में उसे राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया परंतु अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया ।पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।घटना के बाद से गौरव चौधरी की पत्नी ,3 साल की बेटी सिया और 1 साल के बेटे कृष्णा का रो रो कर बुरा हाल है।