हरिद्वार। गंगानगरी में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोरों ने यात्रियों का आवागमन मुश्किल कर रखा है। आज नगर कोतवाली पुलिस ने चोरों को चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले दबोच लिया।
पुलिस ने श्रद्धालुओं की जेब काट कर चोरी करने वाले चोर गिरोह के 3 सदस्यों को विष्णुघाट से गिरफ्तार कर लिया। तीनों घाट पर चोरी का षणयंत्र रच रहे थे। इनके कब्जे से 3 ब्लैड कटर बरामद किये गये हैं। पकड़े गये अभियुक्तों में अनार (22 वर्ष) पुत्र बालकिशन निवासी मीरगज बरेली (हाल झुग्गी झोपडी रोड़ीवेलवाला), घोलू (23वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी सपेरा बस्ती झुग्गी झोपडी, चण्डीघाट, विशाल (22वर्ष) पुत्र नरपाल निवासी फोकल प्वाइट मातीनगर लुधियाना, पंजाब हैं। तीनों अभियुक्त गंगा घाटों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व भीड़ भाड़ वाले इलाकों में श्रद्धालुओं की जेब काट कर चोरी करने की घंटना को अंजाम दिया करते थे। इस दौरान पुलिस टीम में कांस्टेबल रविन्द्र, प्रदीप व आशीष अधिकारी शामिल थे।