रणजीत सागर की विजय उपरांत पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जनसभा को किया संबोधित एवं जताया आभार

प्रमोद कुमार

रूद्रपुर।   घास मंडी में हुए उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रणजीत सागर की जीत के बाद में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने जनसभा को संबोधित करते हुए जनता का आभार व्यक्त किया l

उन्होंने कहा कि रंजीत सागर एक ईमानदार युवा है और जनता ने जो निर्णय लिया है उसके लिए वार्ड नंबर 36 की जनता एवं पूरी टीम बधाई की पात्र है l

श्री ठुकराल ने कहा कि एक अच्छा जनसेवक वही है जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे और उन्हें पूर्ण विश्वास है की रंजीत सागर वार्ड 36 की समस्याओं के समाधान के लिए अपना हर सम्भव प्रयास कर हर समस्या का समाधान करेगा l

इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने रंजीत सागर की पूरी टीम सहित पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का भव्य स्वागत किया l इस दौरान पूर्व पार्षद महेंद्र आर्य दिलीप अधिकारी संजय ठुकराल राजीव चावला मनोज आर्या कमल राणा विजय पाल सिंह पवन शर्मा रोहित आनंद बब्बर बंटी कोली बंटी राजोरिया हैप्पी चौहान आदि लोग उपस्थित थे l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *