रहस्यमय परिस्थितियों में 12 वर्षीय बालक लापता

काशीपुर । 12 वर्षीय एक बालक बिना बताए रहस्यमय परिस्थितियों में घर से गायब हो गया, जिसका 2 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है , मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला टांडा उज्जैन में किराए के मकान में रहने वाले जमन जोशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका 12 वर्षीय पुत्र माधव जोशी 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बिना बताए घर से कहीं चला गया ,वह सभी संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन कर चुके हैं परंतु उसका कहीं पता नहीं चल सका है। जमन जोशी मूल रूप से नेपाल का निवासी है और यहां टांडा उज्जैन में किराए के मकान लेकर अपने परिवार के साथ रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *