हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने हनुमन्तपुरम वार्ड-56, नगर निगम हरिद्वार की सड़कों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया। हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण की ओर से 38 लाख रुपए की लागत से सड़कों का पुनर्निर्माण किया जायेगा।

कार्यक्रम में नामित पार्षद विपिन शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों की ओर से आदेश चौहान का धन्यवाद कर एवं स्वागत किया गया। इस अवसर पर आदेश चैहान ने कहा कि क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य प्रगति पर है।

नगर निगम नामित पार्षद विपिन शर्मा ने कहा कि रानीपुर विधायक ने केवल वार्ड 56 में ही लगभग 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से गत 1 माह में ही विभिन्न सड़कों का निर्माण कराया है। उनकी कार्यप्रणाली अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक प्रेरणा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, पार्षद मनोज प्रालिया, विकास कुमार, शुभम मंडोला, पार्षद प्रतिनिधि सत्येंद्र चैधरी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा कमल प्रधान, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नवजोत वालिया, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विवेक कश्यप, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री नीतीश वालिया, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा सुनील पाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य सूबे सिंह सहित सुनील धीमान, विश्व मोहन शर्मा, मनोज भाटिया, संजीव शर्मा, संजय मलिक, श्याम कुमार शर्मा, उदयवीर चैधरी, यशपाल कंबोज, देवकीनंदन शर्मा, संदीप चांदना, विनोद वर्मा, ओमी शंकर शर्मा, संजय शर्मा, हरीश मल्होत्रा, शिवम कुमार, शंकर बंसल, अनिल ग्रोवर, शिव चंद शर्मा सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।