हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने संस्था के मार्गदर्शक आर.पी. सिंह के नेतृत्व में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में क्वीन्स पब्लिक स्कूल में इक्यावन सौ दीयों से भारत का नक्शा बनाकर एवं जय श्री राम लिखकर दीपोत्सव एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर योगेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि भगवान श्रीराम जी ब्रह्मांड के सबसे आदर्श पुरुष है। जिन्होंने मानव के रूप में जन्म लेकर ब्रह्मऋषि विश्वामित्र से विद्योपार्जन किया। अपने मानव जीवन काल में राक्षसों का संहार कर सत्य, न्याय, धर्म, दया, मर्यादा का पालन करते हुए सम्पूर्ण मानव जाति को संघर्ष, त्याग, तपस्या, समर्पण, सदाचार के साथ प्रेरित किया। इसलिए आज पाँच सौ सालों के कठिन परिश्रम के बाद श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा से सम्पूर्ण विश्व राममय है।
इस अवसर पर साकेत अग्रवाल, लोकेश कुमार साहू, नन्दकिशोर आर्या, बलराम हालदार, मुकेश सरकार, अमन कुमार, आदि उपस्थित रहे।