आर. पी. उदास
काशीपुर। मुफ्त राशन के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने अब राशन के लिए बुजुर्गों तक को लाइन में खड़ा कर दिया है। बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगाने के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक शासन स्तर पर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं कि उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगाने के बाद ही राशन दिया जाए आलम यह है कि सस्ता गल्ला विक्रेता ओं के यहां अंगूठा लगाने के लिए लोग भीषण गर्मी में लाइनों में खड़े हैं देखने में आया है कि कभी नेटवर्क ना आने पर लोग लाइनों में खड़े थक जाते हैं तो कभी सस्ता गल्ला विक्रेता ऊपर के आदेशों का हवाला देकर उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। गंभीर बात यह है कि बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष भी गर्मी के इस आलम में घंटों लाइनों में खड़े रहते हैं राशन डीलर ना तो उन्हें सीनियर सिटीजन मानकर पहले राशन देते हैं और ना ही उन पर कोई दया दर्शाते हैं जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। पिछले दिनों खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा था कि जहां नेटवर्क की प्रॉब्लम होती है बिना अंगूठे के ही राशन दे दिया जाए परंतु कुछ राशन डीलर यह परमा यह फरमान पर्वतीय इलाकों के लिए होने का बताकर अपनी मनमानी कर रहे हैं।