राशिफल

मेष राशि दैनिक राशिफल (Mesh Rashi Dainik Rashifal)
सरकारी काम में बाधा उत्पन्न होगी तथा जल्दी से काम नहीं बन पाएगा। घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं रहेगी जिससे मन में उदासीनता का भाव आ सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8

वृषभ राशि दैनिक राशिफल (Vrishabh Rashi Dainik Rashifal)
घर से जुड़े किसी काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती हैं। कोई भी निर्णय लेते समय दिल से नही दिमाग का इस्तेमाल करे। माता जी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 1

मिथुन राशि दैनिक राशिफल (Mithun Rashi Dainik Rashifal)

आज आपकी बात से किसी अपने को पीड़ा पहुँच सकती हैं। ऐसे में कटु वचन कहने से बचे और न ही किसी तरह के वाद-विवाद में शामिल हो। घर की बात को बाहर कहने से बचे।
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 6

कर्क राशि दैनिक राशिफल (Kark Rashi Dainik Rashifal)

ऑफिस में किसी सहकर्मी के ऊपर दिल आ सकता हैं तथा आप उनके व्यवहार से प्रभावित भी होंगे। ऐसे में भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करे अन्यथा स्थिति बिगड़ जाएगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

सिंह राशि दैनिक राशिफल (Singh Rashi Dainik Rashifal)

परिवार वालों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा तथा सभी के बीच आपसी सहयोग में वृद्धि देखने को मिलेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8

कन्या राशि दैनिक राशिफल (Kanya Rashi Dainik Rashifal)

युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में ही व्यतीत होगा। यदि नौकरी में किसी बाधा का सामना कर रहे थे तो वह आज के दिन दूर हो जाएगी। सीनियर्स का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1

तुला राशि दैनिक राशिफल (Tula Rashi Dainik Rashifal)

कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी बात का मान रखेंगे। व्यापार में भी उन्नति देखने को मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर सकारात्मक रवैया अपनाएंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4

वृश्चिक राशि दैनिक

पारिवारिक समस्याओं को सुलझाते समय दूसरों की भावनाओं का भी पूरा ध्यान रखें अन्यथा कोई आपसे ईर्ष्या की भावना रख सकता हैं। पिता आपके काम से प्रभावित होंगे।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2

धनु राशि दैनिक राशिफल (Dhanu Rashi Dainik Rashifal)

किसी के साथ बहुत समय से प्रेम संबंध में हैं तो वह बात परिवार में किसी सदस्य को पता चल सकती हैं। हालांकि आगे के लिए यह आपके लिए लाभदायक ही सिद्ध होगी।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 5

मकर राशि दैनिक राशिफल

आज का दिन परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। कुछ ऐसे पलक साँझा होंगे जो मन ही मन बहुत खुशी देंगे। संतान से भी अच्छा समाचार मिलेगा जिससे मन आनंदित रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 3

कुंभ राशि दैनिक राशिफल

करियर को लेकर आशंका है तो आज के दिन मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। किसी अपने के द्वारा आपका उचित मार्गदर्शन किया जाएगा जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक सिद्ध होगा।
शुभ रंग: संतरी
शुभ अंक: 9

मीन राशि दैनिक राशिफल (Meen Rashi Dainik Rashifal)

किसी कारणवश मन में बेचैनी का भाव आ सकता है। मन खिन्न रह सकता है, ऐसे में किसी को कटु वचन कहने से बचे तथा मीठी वाणी बोले। पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर बहस होगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
Www.aatrayshri.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *