राशिफल

 

🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
मेष राशि :- कुछ लोग आपको भयभीत करने की कोशिश करेंगे, लेकिन नाकाम रहेंगे | साझेदारी में टकराव के कारण काम छोड़ने का मन बनेगा |

वृषभ राशि :- भावी योजनाएं बनाते हुए आगे बढ़ेंगे | जिन्हें आप दिल से चाहते हैं, उनके साथ दिन बीताकर खुशी होगी | राजकीय मामले सुलझेंगे |

मिथुन राशि :- कारोबारी विस्तार की रूपरेखा बनेगी, जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलती जाएगी | विवाद सुलझाने के लिए नरमी से पेश आएं |

कर्क राशि :- झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ जाएंगे | निजी राय को काम पर हावी ना होने दें | आप बुजुर्गों के सहयोग से सही फैसला कर पाएंगे | शांत रहें |

सिंह राशि :- विरोधी आपकी कमजोरी भांप कर सिर उठाने की कोशिश करेंगे | सुख-सुविधा के लिए आपको धन खर्च करना पड़ सकता है |

कन्या राशि :- बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी | प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय को लेकर विवाद हो सकता है | सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे |

तुला राशि :- सफलता के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास करने होंगे | ज़िद में आकर जोखिम उठा बैठेंगे | कारोबार में पूंजी निवेश के अच्छे परिणाम मिलेंगे |

वृश्चिक राशि :- वैचारिक आदान-प्रदान से राह की अड़चनें दूर होंगी | कोई भी ठोस फैसला लेने से पहले वक्त की नजाकत को समझें | आस्था बढ़ेगी |

धनु राशि :- विरोधियों से बात मनवाने के लिए कूटनीति से काम लें | निजी काम के लिए भागदौड़ करेंगे | आकस्मिक घटनाएं आश्चर्य में डाल सकती है |

मकर राशि :- महत्वपूर्ण कार्यों की बागडोर आपके हाथ आ सकती है | किसी काम को लेकर असमंजस बना रहेगा | विवादास्पद मामले पक्ष में हल होंगे |

कुंभ राशि :- विरोधी हर समय कुचक्र रचने की कोशिश करेंगे | नया प्रोजेक्ट आपके हाथ आने के आसार हैं | पारिवारिक माहौल में घुटन महसूस करेंगे |

मीन राशि :- पारिवारिक रिश्तों में चल रही गलतफहमी दूर होगी | अधिकारियों की अनदेखी महंगी पड़ सकती है | मांगलिक खर्च की रूपरेखा बनेगी |

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
📞9837081951

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *