राशिफल 7 अप्रैल 2022

दैनिक राशिफल 7 अप्रैल 2022

मेष राशिफल (Aries Horoscope)-धन की हानि का योग बना हुआ है. बिजनेस में धन से जुड़े फैसले सोच समझ कर लें. धन की प्राप्ति के लिए आज आपको कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है.

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)-राहु आपकी राशि में गोचर कर रहा है. अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है. आज के दिन आलस कार त्याग करें और मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें.

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)-आज ऊर्जा के साथ सभी कार्यों को पूर्ण करने में सफलता प्राप्त करेंगे. आज प्रतिद्वंदी परास्त होगे. कुछ नया कर सकते हैं. नए लोगों से मुलाकात का योग भी बन रहा है.

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)- व्यापार में आज बड़े निर्णय ले सकते हैं. व्यापार को विस्तार देने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं. शुभचिंतक का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा. जल्दबाजी की स्थिति से बचने की कोशिश करें.

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज आपकी राशि में बड़ा परिवर्तन होेने जा रहा है. आपकी राशि के स्वामी सूर्य दूव आपकी ही राशि में आने वाले हैं. व्यापार में विशेष सफलता की स्थिति बन सकती है. धन से जुड़े मामलों में लाभ होगा. अहंकार से बचें.

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)- धन का प्रयोग आज सोच समझ कर करें. आज धन के व्यय पर भी अंकुश लगाने की कोशिश करें. कर्ज लेने की स्थिति से बचने का प्रयास करें. आज आय के स्त्रोत में वृद्धि कर सकते हैं.

तुला राशिफल (Libra Horoscope)- धन से जुड़े कार्यों में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. बाजार की स्थिति भी निवेश के लिए प्रभावित कर सकती है. आज मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें.

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)-चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में बना हुआ है. केतु के साथ चंद्रमा के आने से ग्रहण योग बना हुआ है. इसलिए धन का निवेश सोच समझ कर करें. अनावश्यक धन का व्यय न करें.

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)-आज के दिन योजना बनाकर कार्य करें. तभी लाभ और सफलता प्राप्त होगी. आज धन के लेनदेन में सावधानी बरतें. समय पर कार्यों को पूर्ण करें.

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)- शनि देव आपकी राशि में विराजमान हैं. शनि देव आज आपको परिश्रम करने के लिए कह रहे हैं. किसी लक्ष्य को पाना चाहते है तो आज आलस का त्याग करें और कार्य को पूर्ण करने में जुट जाएं.

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- धन के मामले में आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. आज लाभ और हानि दोनों के योग बने हुए है. आज भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं.

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है. इसलिए आज मिलने वाले अवसरों को लेकर गंभीर रहें. नया कार्य आरंभ कर सकते हैं. आज बाजार की स्थिति को समझने के बाद ही निवेश करें.

9837081951
Aatrayshri.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *