प्रमोद कुमार
रुद्रपुर। केन्द्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए शुरु की गयी अग्निपथ योजना को लेकर उत्तराखंड समेत देश के अन्य शहरों में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है तो एसएसपी ऊधमसिंहनगर मंजूनाथ टीसी ने युवाओं से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध की अपील है, उन्होंने कहां कि विरोध का सभी को अधिकार है, लेकिन विरोध शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए हम युवाओं की बात सुनने को तैयार हैं, अग्निपथ के विरोध में कल खटीमा में भी युवाओं ने प्रदर्शन किया था,तो आज हल्द्वानी में रोड जाम कर रहे युवाओं पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा था खबर है आज रुद्रपुर में भी युवाओं की विरोध प्रदर्शन की तैयारी है, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।
एसएसपी ऊधमसिंहनगर का संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा वीडियो के माध्यम से समस्त युवाओं से अपील की है कि किसी के भड़कावे में आकर हिंसक प्रदर्शन न करें तथा यदि कोई युवा विरोध प्रदर्शन करना चाहता है तो प्रशासन/पुलिस से पूर्व अनुमति लेकर, चिन्हित स्थल पर शान्तिपूर्वक व कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, संवैधानिक रूप से विरोध प्रदर्शन कर सकता है। यदि कोई व्यक्ति असंवैधानिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करता हुआ पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी
अतः सभी युवाओं से नम्र निवेदन है कि वे कानूनी प्रक्रिया के अन्तर्गत रहते हुए संवैधानिक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।।