रुद्रपुर में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेसियों में उत्साह

  • उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस रुद्रपुर के दोनों वार्डो में हो रहे उपचुनाव भारी मतों के अंतर से जीतेगी श्रीमती शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वह कड़ी मेहनत और संघर्ष के बलबूते दोनों ही प्रत्याशियों को जिताएंगे श्रीमती शर्मा आदर्श कॉलोनी वार्ड नंबर 36 में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिमांशु गाबा के साथ चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन कर रही थी कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और मेयर का चुनाव लड़ चुकी ममता रानी ने की इससे पूर्व यहां पहुंचने पर श्रीमती शर्मा हिमांशु गाबा ममता रानी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा प्रकाश शर्मा पूर्व सभासद आशा किरण शर्मा सहित अन्य कांग्रेस जनों का स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में अरुण बब्बर कमल चुग जितेंद्र कुमार धनपाल शर्मा ज्योति टम्टा कुलदीप सिंह नंदकिशोर लता देवी सहित कांग्रेस प्रत्याशी जितेश कुमार आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *