रेलवे स्टेशन से अज्ञात युवक का शव मिला

काशीपुर। यहां रेलवे स्टेशन के गेट पर आज एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यहां रेलवे स्टेशन के मेन गेट पर आज एक अज्ञात युवक मृत पाया गया। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल और टांडा उज्जैन चौकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया परंतु शिनाख्त नहीं हो सकी ।बताया जा रहा है कि मृतक भीख मांग कर गुजारा करता था पुलिस का कहना है कि अत्यधिक शराब का सेवन करना उसकी मौत का कारण हो सकता है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *