हरिद्वार । पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते शहर में कई स्थानों पर देह व्यापार का धंधा जोरों से चलने का मामला प्रकाश में आया है , जिसके चलते धर्म नगरी का माहौल खराब हो रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के रोडवेज बस अड्डे के समीप आजकल देह व्यापार जोरों पर चल रहा है बताया जाता है कि इस धंधे में लिप्त कुछ युवतियां और महिलाएं रात 11 बजे के आसपास रोडवेज बस अड्डे के समीप मंडराती रहती हैं और यहीं से ग्राहक मिलने के बाद बुकिंग पर इधर उधर चली जाती हैं । पता यह भी चला है कि इन महिलाओं के दलाल भी रोडवेज के पास सक्रिय रहते हैं जो कि मेडिएटर की भूमिका निभाते हैं। रोडवेज के अलावा शहर के कई अन्य क्षेत्रों में भी वेश्यावृत्ति और देह व्यापार का धंधा खूब फल-फूल रहा है, पता चला है कि क्षेत्रीय पुलिस को इसकी पूरी जानकारी है परंतु पुलिस जानबूझकर इन पर हाथ डालने से कतराती है , जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।