रोड पर हुडदंग मचाने वाले दो युवकों को पुलिस ने सिखाया पाठ

हरिद्वार। श्यामपुर पुलिस ने ओवर स्पीड से वाहन चलाने व उत्पात मचाने वाले दो हुडदंगबाजों को काबू किया है। पुलिस ने वाहन को सीज व हुडदंगबाजों का पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किया है।

श्यामपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर चीला की ओर से तीव्र गति से चंडीघाट की तरफ आते वाहन में बैठे एक युवक ने चलती गाड़ी से काँच की बॉटल को जानबूझकर सड़क पर फेंक कर तोड़ दिया। चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका तो हुडदंग मचाते हुए शहर की ओर वाहन को भगा दिया।

वायरलैस पर सूचना प्रसारित होते ही वाहन को सिटी क्षेत्र में पकड़ लिया। कार चालक व उसमे बैठे व्यक्ति को चंडीघाट चौकी लाया गया। पुलिस पूछताछ में चालक ने अपना नाम निश्चय पुत्र कमलकांत निवासी फुटवाल ग्राउंड कनखल व अनमोल पुत्र राजेश निवासी चाबरी बाजार, दिल्ली बताया। पुलिस की ओर से कागजी कार्यवाही में युवकों द्वारा वैध कागजात न दिखाये जाने पर वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया गया तथा रोड पर बोतल फोड़ने वाले युवक अनमोल का पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया। युवको की ओर से माफी मांगते हुये भविष्य में गलती की पुनरावृत्ति न करने की कड़ी हिदायत देते हुये पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *