लक्सर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल व तहसीलदार शालिनी मौर्य ने बाढ़ चौकियों का किया निरीक्षण

(अरुण देव)

लक्सर। लक्सर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल व तहसीलदार शालिनी मौर्य ने लक्सर व खानपुर में चौकियों का निरीक्षण किया,साथ ही सिंचाई विभाग और राजस्व कर्मियों को कड़े निर्देश भी दिए।

एसडीएम गोपाल राम बिनवाल व तहसीलदार शालिनी मौर्य के द्वारा लक्सर तहसील क्षेत्र की बाढ़ चौकियों के निरीक्षण किए जाने के दौरान एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने कहा की उनके द्वारा लक्सर तहसील क्षेत्र अंतर्गत (चार बाढ़ चौकियों) का निरीक्षण किया गया तथा उक्त क्षेत्रों में बनाए गए (दस बाढ़ राहत) शिविरों का भी निरीक्षण किया गया। और कलसिया क्षेत्र में टूटे तटबंध का भी निरीक्षण किया गया। जिसमें सिंचाई विभाग को निर्देश दिए गए हैं की बरसात शुरू होने से पूर्व तटबंध को तत्काल ठीक कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया की सभी बाढ़ राहत चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। उसी को देखते हुए राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस और पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए है। निरीक्षण के दौरान लक्सर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल के साथ तहसीलदार शालिनी मौर्य व तहसील प्रशासन से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *