लालकुआं: एक और लूट, फाइनेंस कंपनी के गुर्गों ने ट्रक चालक से मारपीट कर छीन लिया ट्रक और नगदी, जांच में जुटी पुलिस।

रिपोर्टर-अमित अग्रवाल/ लालकुआं

नैनीताल जनपद के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर ट्रक चालक के साथ मारपीट करने एवं ट्रक व नगदी छीनने का मामला सामने आया है यहां भुजीयघाट निवासी एक व्यक्ति ने फाइनेंस कंपनी के गुर्गों के ऊपर उसके ट्रक चालक के साथ मारपीट करने तथा ट्रक व 25 हजार 5 सौ रुपए नगदी छीनने का आरोप लगाया है।

इधर पीड़ित ट्रक स्वामी दीपांशु जीना पुत्र श्री स्व० प्रताप जीना (निवासी- भुजीयघाट, थाना-तल्लीताल,जिला-नैनीताल) ने बताया कि दिनांक-24/05/2023 दिन रविवार को उसका ट्रक चालक हरिप्रसाद उसके ट्रक संख्या UK04CA-5916 में भेजे गए माल को दौलतपुर में खाली करके आ रहा था तभी चौकी खेड़, काठगोदाम से पहले सुनसान स्थान पर रात्रि करीब 8.30 बजे एक बोलेरो कार UP24AA-6776 से लगभग 3-4 लोग आ धमके और चलते ट्रक को रोककर उसके चालाक को गाड़ी से नीचे खींचा और उसके साथ मारपीट कर ट्रक की चाबी छीन ली चालक के अनुसार गाड़ी में मौजूद 25 हज़ार रुपये नकद भी छीन लिए। जानकारी मिलते ही लालकुआं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *