लालकुआं: बच्चों को करंट लगने से मचा हड़कंप

रेलवे बाजार वार्ड नंबर 6 में उस समय हड़कंप मच गया जब हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एकाएक 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते चलें कि यहां रेलवे बाजार वार्ड नंबर 6 स्थित एक दुकान के ऊपर सगाई की तैयारी के दौरान टेंट लगाते समय लोहे के पाइप हाईटेंशन लाइन से जा टकराए जिसमें दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि तीन अन्य छोटे बच्चे जो हल्के गंभीर घायल हुए उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जिनमें एक छोटी बच्ची भी शामिल है। इसके अलावा मौके पर मौजूद अन्य 4 बच्चे भी करंट से झुलस गये हालांकि ज्यादा गंभीर नहीं होने की वजह से उन्हें घर भेज दिया गया। यहां हादसा होते ही स्थानीय विश्वास क्लीनिक पर प्राथमिक उपचार हेतु सभी बच्चों को ले जाया गया जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया जिसमें दो को सुशीला तिवारी जबकि 3 को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां बच्चों का उपचार चल रहा है। घटना के बाद तहसीलदार सचिन कुमार एवं विद्युत विभाग के एसडीओ संजय प्रसाद ने अपनी-अपनी टीम के साथ मौका मुआयना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *