लालकुआं (ब्रेकिंग न्यूज): अज्ञात शव के मिलने से फैली सनसनी।

लालकुआं। वीआईपी गेट से हल्दी रोड रेलवे स्टेशन की तरफ लगभग 1 किलोमीटर आगे रेलवे ट्रैक के किनारे तालाब में एक अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताते चलें कि यहां कुछ बच्चों ने लाश को देखा जिसके बाद मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बना ली और स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी। वही लालकुआं कोतवाली के एसएसआई बलवंत सिंह कंबोज ने बताया है कि वह मौके पर हैं और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *