लालकुआं ब्रेकिंग: सड़क हादसे में लालकुआं निवासी युवक की मौत।

अमित अग्रवाल/अदिति टाइम्स

लालकुआं स्थित 25 एकड़ वर्कर कालोनी झोपड़ पट्टी निवासी विपुल तिवारी पुत्र वी एन तिवारी उम्र लगभग 26 वर्ष जो कि टाटा कंपनी में बतौर ठेका श्रमिक कार्यरत था जिसकी लालकुआं-पंतनगर मार्ग पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक विपुल तिवारी और उसका एक दोस्त बाइक से लालकुआं की ओर आ रहे थे कि अचानक सामने से एक ट्रक आ गया और उससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से जैसे तैसे विपुल तिवारी को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इधर लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा ने दूरभाष पर बताया कि मामला पंतनगर थाना क्षेत्र का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *