अमित अग्रवाल/अदिति टाइम्स
हिमाचल से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार लालकुआं में आकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी कार स्विफ्ट डिजायर वाहन संख्या- HP34 E-4496 लालकुआं में अनियंत्रित होकर तहसील के पास डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के सभी एयर बैग खुल गए।


कार सवार में कुल 4 लोग सवार थे। वाहन चालक के शराब के नशे में होने के कारण कार पुल से नीचे उतरते समय अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर से जा टकराई। हालांकि गनिमत है की कोई जनहानी नही हुई। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले को संभाल लिया है।

