लालकुआ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत टाड़ा रेंज के जंगल में मिली युवक कि लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी।

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टांडा जंगल में डौरबी फील्ड के किनारे एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, स्थानीय लोगों और वन कर्मियों द्वारा लाश देखे जाने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू की, जांच पड़ताल की गई तो पता चला मृतक युवक का नाम नागेंद्र बुटोला पुत्र किशन सिंह बुटोला उम्र 28 वर्ष निवासी संजय नगर प्रथम बिंदुखत्ता थाना लालकुआं है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के कार्यवाही की है। फिलहाल युवक की मृत्यु कैसे हुई इस पर संशय बरकरार है और पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *