हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिलाधिकारी को ई-मेल के माध्यम से पत्र भेजा है। बताया कि हाइवे-58 लिंक रोड व नगर की सड़कों पर कई बड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं। जो हादसों को न्योता देने के लिये तैयार हैं। जिस पर जल्द से जल्द पेचवर्क करवाना अति आवश्यक है। माँग की है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी को गड्ढेयुक्त सड़कों पर पेचवर्क कराने व स्थानीय सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिये लोकनिर्माण विभाग, नगर निगम, विकास प्राधिकरण को आदेश दिये जाये।
ज्वालापुर सिंहद्वार से लेकर सप्तऋषि तक हाईवे लिंक रोड अत्यक्षिक क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों का तो हाल बेहाल हो जाता है। सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री की ओर से गड्ढा मुक्त अभियान कई बार चलाया गया। लेकिन जिले के अधिकारियों ने कोई भी सुध नहीं ली है। इस मार्ग से गुजरने वाले कई वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। इसके बाद भी इन गड्ढों को सही नहीं किया जा सका। जिससे यह हादसों को न्यौता देने का काम कर रहे हैं और अधिकारी बड़े हादसे के इंतजार में अपने कार्यालय पर बैठे हैं।