काशीपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजूनाथ टी सी ने जिले के आधा दर्जन पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला कर उन्हें इधर से उधर किया है ,वंदना वर्मा काशीपुर की नई सी ओ होंगी।
मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बाजपुर की पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा को काशीपुर का सीओ बनाया है । जबकि काशीपुर से वीर सिंह को स्थानांतरित कर खटीमा का सीओ बनाया गया है । खटीमा में तैनात भूपेंद्र सिंह भंडारी बाजपुर के नए सीओ बनाए गए हैं । सीओ यातायात लाइन आशीष भारद्वाज को सीओ रुद्रपुर लाइन बनाया गया है पुलिस उपाधीक्षक उधम सिंह नगर तपेश कुमार चंद्र को सीओ पंतनगर बनाया गया है । इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक उधम सिंह नगर अनुषा बडोला को पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन साइबर एवं महिला सुरक्षा बनाया गया है।