वर्दी की रौब दिखाकर होमगार्ड ने नाबालिग से कुकर्म का प्रयास किया

हरिद्वार। वर्दी का रौब गांठते हुए होमगार्ड जवान ने पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग किशोर के साथ पहले दुष्कर्म करने का प्रयास किया और नाकाम होने पर अब किशोर और उसके परिजनों को धमकाते हुए झूठे केस में जेल भेजने की धमकी दे रहा है । पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में होने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की है।
उपरोक्त घटनाक्रम कनखल थाना क्षेत्र की ब्रह्म बिहार कालोनी का है , यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि उनके घर के पास का निवासी चांदवीर जो कि होमगार्ड का जवान है वह उनके 16 वर्षीय नाबालिग पुत्र पर गंदी नजर रखता है । विगत 13 जुलाई 2022 को चांदवीर उनके पुत्र को बहाने से अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर बैरागी कैंप क्षेत्र के सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ जोर जबरदस्ती वह गंदी हरकतें करते हुए अप्राकृतिक मैथुन का प्रयास किया जिसका उसके पुत्र ने वीडियो भी बनाया है। किसी प्रकार नाबालिग किशोर चांदवीर के चुंगल से छूट कर अपने घर पहुंचा और सारी बात घरवालों को बताई । इस मामले में किशोर के पिता कनखल थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए मुकदमे के लिए तहरीर दी, परंतु पुलिस ने ना तो उनकी रिपोर्ट दर्ज की और ना ही संतोषजनक कार्रवाई की। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि अब उपरोक्त होमगार्ड का जवान उन्हें धमकाते हुए झूठे मामले में किशोर को जेल भेजने की धमकी दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *