वार्ड 36 के भाजपा कार्यकर्ताओं ने की समीक्षा बैठक

 

रुद्रपुर वार्ड नंबर 36 आदर्श कॉलोनी घास मंडी में हुए पार्षद उपचुनाव की समीक्षा बैठक वार्ड 36 के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घास मंडी वार्ड 36 के कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया एवं जो कमी रही उन्हें सुधारने पर विचार किया गया।

 

 

बैठक में भाजपा प्रत्याशी रहे अशोक सागर ने हार को स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ कमियां अवश्य रही हैं जिन्हें सुधारने का अवसर जनता ने उन्हें दिया है वह वार्ड की जनता के प्रत्येक घर जाएंगे और जो कमी आ रही है उन्हें सुधरेंगे एवं भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करेंगे।

श्री सागर ने संगठन का विधायक शिव अरोरा,मेयर रामपाल सिंह,नगर अध्यक्ष,जिला व नगर कमेटी सभी पार्षदों,कार्यकर्ताओं वार्ड की जनता मीडिया व सामाजिक संगठनों जिन्होंने भी उनका जिस रूप में भी सहयोग किया सभी का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा संगठन का धन्यवाद किया।
समीक्षा बैठक में भाजपा प्रत्याशी अशोक सागर,जसपाल सिंह,विकास कुकरेजा,अशोक नेगी,सौरभ गंगवार,राम यादव,बबलू सागर,किरण पाल, सोहन पाल,दीपक गंगवार,करन सिंह,चंद्रसेन,विशाल,मोहित,राहुल सिंह,हरीश कुमार,अजय कुमार,विकास बटला आदि लोग उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *