काशीपुर । नगर निगम के वार्ड नंबर 15 से निवर्तमान पार्षद मोनू चौधरी इस बार भी ताल ठोककर चुनाव मैदान में हैं, उन्होंने दावा किया है कि अपने कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा वार्ड में किए गए विकास कार्यों के कारण लोग उनके साथ खड़े हैं ।
इस संदर्भ में एक मुलाकात के दौरान मोनू चौधरी ने हमारे संवाददाता आर.पी.उदास को बताया कि वार्ड नंबर 15 से पार्षद चुने जाने के बाद उन्होंने वार्ड में बहुत से ऐसे विकास कार्य करवाए हैं जिनकी आवश्यकता थी। मुख्य रूप से उन्होंने कई पार्कों का जीर्णोद्धार कराया, वार्ड के मुख्य मार्ग जो काफी क्षतिग्रस्त थे उन्हें बनवाया। श्री चौधरी ने बताया कि बरसात के दिनों में जलभराव से मुक्ति के लिए उन्होंने वार्ड में नालों और नालियों का निर्माण करवाया खासकर पूरे वार्ड की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया। इसके अलावा पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु उन्होंने पोलों पर स्ट्रीट लगवाई और किसी भी मुसीबत के समय में वह जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।
मोनू चौधरी नगर निगम के चुनाव में इस बार भी इसी वार्ड से पार्षद पद हेतु पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में हैं, उन्होंने दावा किया है कि इस बार