विधायक आदेश चौहान ने किया नवोदय नगर में डाकघर का शुभारंभ, क्षेत्र की जनता को दी सुविधा

हरिद्वार। आज रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने शिवालिक नगर के वार्ड नंबर – 13, नवोदय नगर में डाकघर का शुभारंभ किया। इस क्षेत्र में डाकघर न होने से क्षेत्र की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र के सभासद सिंह पाल सैनी लम्बे समय से नवोदय नगर में डाकघर खुलवाने के लिए प्रयासरत थे।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि डाकघर के माध्यम से सरकार की कई योजनाएं जनहित में क्रियान्वित की जा रही है। अतः क्षेत्र में डाकघर का शुभारंभ होना क्षेत्रीय सशक्तिकरण के लिए बेहतर उदाहरण होगा। उन्होंने डाकघर के खुलने में क्षेत्र के सभासद सिंहपाल सैनी एवं अन्य लोगों की ओर से किए गए प्रयास हेतु उन्हें बधाई देते हुये कहा कि इस डाकघर के खुलने से क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में भारतीय डाक सेवा के अधिकारी जगत सिंह बिष्ट, राजीव ग्रेवाल, योगेश पुंडीर, भेल महाप्रबंधक सुरेश पाले, सभासद सिंहपाल सैनी, अशोक मेहता, दीपमाला सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *