विशेष मौका: जाइए, अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराइए

हरिद्वार। अब आ गया विशेष मौका यदि अब तक आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो हो जाइए तैयार, मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष अभियान के दिवस 5 नवम्बर 2023 से 25 नवम्बर 2023, 26 नवम्बर, 2023 को बी.एल.ओ. तैनात रहेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रमानुसार 27 अक्टूबर, 2023 से 9 दिसम्बर, 2023 तक मतदाता वोटर लिस्ट में अपने एवं परिवार के सदस्यों के नामों की जांच भी कर सकते हैं। साथ ही नए मतदाता बनने स्थानान्तरण एवं नाम हटाने, पता या किसी अन्य विवरण (नाम, जन्मतिथि, पता, फोटो, नये मतदाता फोटो पहचान पत्र ) में बदलाव के लिए बी.एल.ओ. तहसील कार्यालयों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय से निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर जमा कर सकते है।

4 नवम्बर, 2023 विशेष अभियान दिवस पर प्रारूप- 6 के 388 प्रारूप-7 के 81 एवं प्रारूप-8 के 213 तथा 18 एवं 19 आयु वर्ग के 230 नये मतदाताओं से प्रारूप प्राप्त किये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *