हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट की उतराखण्ड व हरियाणा इकाई के द्वारा हर की पौड़ी हरिद्वार उतराखण्ड में जागरूक अभियान चलाया गया। जिसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता जी ने सभी श्रद्धालुआंे से अपील की कि हर की पौड़ी पर पोलीथीन ना लेकर आए जो पर्यावरण को प्रदूषित करती है तथा गंगे मैया भी प्रदूषित होती हैं। प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड सुषमा सैनी ने हर की पौड़ी पर आए सभी श्रद्धालुआंे को टीम के साथ कपडे़ से बने थेले वितरित किए। प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य निरू कौशिक जी ने सभी श्रद्धालुआंे से अनुरोध किया कि कपडे से बने थैले ही इस्तेमाल करें ओर हमारी इस मुहिम में सभी शामिल हो। प्रदेश यूथ अध्यक्ष उत्तराखंड पूजा जी ने भी श्रद्धालुआंे को टीम के साथ थेले वितरित किए, हमने देखा कि कुछ श्रद्धालुआंे को तो थेलो की जरूरत थी, बहुत खुशी से सभी ने थेले अपनायें। प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य आरती जी ने हर पौड़ी के आस पास बैठे सभी भिखारियो को थेले वितरित किए जिनको सबसे ज्यादा जरूरत थी । हरियाणा इकाई के कार्य कारिणी सदस्य धर्मेन्द्र जी ने सभी श्रद्धालुआंे से अनुरोध किया कि चाय या पानी के लिए प्लास्टिक गिलास इस्तेमाल ना किये जाए, प्लास्टिक किसी भी रूप में फायदेमंद नही है ना ही पर्यावरण के लिए ना ही समस्त मानव जाति के लिए, ना ही जीव जन्तु0ओं के लिए हरियाणा से आई पूरी टीम गंगा, सुशीला, आरती जी सभी मिट्टी से बने कूलड कैसे फायदेमंद है इस तरह से जागरूकता सभी शरदालूओ को दी । राष्ट्रीय सचिव रोहित जी ने व राष्ट्रीय सलाहकार पुष्पा जी ने सभी शरदालूओ को अनुरोध किया कि पर्यावरण शुद्ध रहेगा तो हम रहेगे सभी से संसथासे जुडने की भी अपील की गई।