वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त पांच महिलाएं गिरफ्तार

हरिद्वार। सार्वजनिक स्थान पर वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त पांच महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ,यह महिलाएं अपनी हरकतों से शहर का माहौल बिगाड़ रही थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास खड़ी कुछ महिलाएं अश्लील हरकतें और गंदे शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे आने जाने वालों को शर्मिंदगी महसूस हो रही है। जिस पर उपनिरीक्षक प्रियंका भारद्वाज के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पांच महिलाओं को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया पकड़ी गई महिलाओं में सोनिया पत्नी शुभम शर्मा निवासी जमालपुर कनखल हरिद्वार, काजल पत्नी जितेंद्र कुमार निवासी बालवाला मेरठ ,नेहा कश्यप पत्नी रोहित कश्यप निवासी बिरला घाट हरिद्वार, सुनीता पत्नी राजकुमार निवासी सिडकुल हरिद्वार तथा सर्वजीत पत्नी जबर सिंह निवासी मायापुर हरिद्वार शामिल है। पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रियंका भारद्वाज के अलावा उप निरीक्षक संतोष सेमवाल व कांस्टेबल रीना और रजनी बिष्ट शामिल हैं । उधर सूत्रों से पता चला है कि उपरोक्त महिलाएं पिछले काफी समय से वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त हैं, पिछले दिनों यह खबर अदिति टाइम्स ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *