व्यापारियों का व्यापार चौपट, गुसाये व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन

काशीपुर।

भूपेन्द्र सिंह

उत्तराखण्ड के काशीपुर में नेशनल हाईवे 74 पर स्थित रेलवे फाटक के ऊपर वन रहे ओवर ब्रिज का कार्य बहुत धीमी गति सेे होने के कारण व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुये मोर्चा खोल दिया है। जिन्होने पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा तथा ठेकेदार दीपक बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी भी की।

यहाँ महाराणा प्राप्त चैक से लेकर रोडबेज बस स्टैंड के आगे तक ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पिछले 6 साल से चल रहा है लेकिन अभी तक कार्य पूरा न होनेे की वजह से व्यापारियों के व्यापार ठप हो गये। जिसकी वजह से व्यापारियों ने प्रशासन से ओवर ब्रिज जल्द बनबाने की मांग करते हुये धरना प्रदर्शन किया।
इसी ओवर ब्रिज की वजह से रोडवेज डिपों के कर्मचारी भी काफी परेशान हैं और रोडवेज डिपों को लाखों रूपये के नुकसान का जोखिम उठाना पड़ रहा है। सुनने में यहाँ तक आया है काशीपुर रोडवेज डिपों को रामनगर स्थाानतरित किया जाए। अब यह तो एन. एच., पीडब्लूडी या रोडवेज जाने कि आगे क्या होगा ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *