व्यापारियों को हर मूलभूत सुविधा मिले यही हमारा उद्देश्य

हरिद्वार। महानगर व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। आज मायापुर स्तिथ कार्यालय में अध्यक्ष जितेंद्र चोरासिया की अध्यक्षता में जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने महानगर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की संस्तुति पर पूर्ण सिंह भंडारी को संरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा राकेश सिंह व पवन पांडे को जिला उपाध्यक्ष, अशोक चावला, भगत सिंह, व दिनेश शर्मा को महानगर उपाध्यक्ष व गणेश धामी को सचिव बनाया गया। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुये हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों को हर मूलभूत सुविधा मिले यही हमारा उद्देश्य है।

इस अवसर पर सुनील सेठी ने सरकार से व्यापार नीति आयोग के गठन की माँग की है। कहा कि व्यापारी सरकार की आर्थिक रीड़ है, व्यापारियों के टैक्स से ही सरकारी योजनाएं धरातल पर उतरती है। केंद्र व राज्य सरकार को मध्यम वर्गीय व्यापारियों के लिए कुछ ऐसी योजनाए बनानी चाहिए, जिससे उन्हें विषम परिस्थितियों में सहायता मिल सके।

इस अवसर पर प्रीत कमल, पंकज माटा, एस एन तिवारी, मुकेश अग्रवाल, सुनील मनोचा, सोनू चैधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *