हरिद्वार। यू.के.एस.एस.एस.सी. द्वारा आयोजित उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा में एक संदिग्ध परीक्षार्थी पर दस्तावेजों में भिन्नता पाये जाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह प्रथम मुकदमा प्रतियोगी परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के लिए पंजीकृत किया गया है। आरोपी पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ज्वालापुर क्षेत्र के सीतापुर में यू.के.एस.एस.एस.सी. की ओर से आयोजित उत्तराखंड वन दरोगा भर्ती परीक्षा में केन्द्र के व्यवस्थापक दिनेश सिंह चौहान प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर ने तहरीर देते हुये बताया कि परीक्षा सेंटर पर एक परीक्षार्थी के पास अंकित सैनी पुत्र राजेश सैनी निवासी ग्राम-फरकपुर, डाडा पट्टी, पोस्ट हसनपुर मदनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार तथा अनुक्रमांक -13 14 83 1156 का एडमिट कार्ड था। जिसका मिलान परीक्षा उपस्थिति पंजिका तथा केंद्र सूची से करने पर अनुक्रमांक तथा नाम में भिन्नता पाई गई। यह जानकारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को दी गई जिन्होंने मौखिक तौर पर परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आदेश दिये। परीक्षा समाप्ति के बाद आयोग प्रतिनिधि पंकज सुंद्रियाल व केंद्र व्यवस्थापक को जाँच में सूचना मिली कि अंकित सैनी अपने भाई राहुल सैनी के स्थान पर परीक्षा में गैर कानूनी रूप से सम्मिलित होकर परीक्षा का प्रश्न पत्र प्राप्त कर हल करने आया था।
आरोपी पर साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर में धारा 419 व 2(छ)2/12 उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के लिये अंकित सैनी मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।