शाबास सीपीयू, एक और व्यक्ति की जान बचाई मित्र पुलिस ने*

गदरपुर (उधामसिंह नगर )। शाबास मित्र पुलिस और उधम सिंह नगर की सीपीयू ।जी हां हम यह बात इसलिए कह रहे हैं कि काशीपुर के बाद गदरपुर में भी सीपीयू ने आज एक व्यक्ति की जान बचा कर मानवता की मिसाल पेश की है।

हुआ यूं कि आज यहां सिटी पेट्रोल यूनिट ,(सीपीयू )की एक यूनिट वाहन चेकिंग कर रही थी तभी हाईवे पार कर रहे एक व्यक्ति को सड़क के बीचो-बीच मिर्गी का दौरा पड़ गया, और वह बीच सड़क में ही तड़पने लगा ।जिस पर नजर पड़ने के बाद सीपीयू की पूरी यूनिट सारे काम छोड़ कर दौड़ पड़ी और दोनों ओर से ट्रैफिक रोक कर इस व्यक्ति को सड़क के किनारे एक और ले गए और फिर तीमारदारी कर उसे होश में लाए ।
ज्ञात रहे कि कुछ दिन पूर्व काशीपुर में चीमा चौराहे पर भी ई रिक्शा में बैठी एक महिला की गोद से छोटी बच्ची बीच सड़क में गिर गई थी। तब भी सीपीयू कर्मी सुंदरलाल ने अपनी जान की परवाह किए बिना बस के आगे से बच्ची को उठाकर उसकी जान बचाई थी ।ऐसे कार्यों के लिए अदिति टाइम्स भी सीपीयू का धन्यवाद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *