शिक्षा से वंचित 17 बच्चे जाएगें स्कूल

हरिद्वार। ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने शिक्षा से वंचित 17 बच्चों को चिंहित किया। इन्हें नए सत्र में विद्यालयों में दाखिला दिलाया गया।

पुलिस ने भिक्षा नहीं शिक्षा दो के तहत शिक्षा से वंचित 17 बच्चे चिह्नित किए। एसएसपी के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) टीम रूड़की में चिह्नीकरण कार्य कर रही है। एएचटीयू की टीम ने रामपुर रुड़की क्षेत्र केे शिक्षा से वंचित 17 बच्चों का पता लगाया है। बच्चों का दाखिला राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर रुड़की में कराया गया। यह बच्चे इस क्षेत्र में सड़को पर भिक्षा मांगते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *