शिवालिक नगर नगरपालिका परिषद के सीवेज शोधन संयंत्र की स्थापना हेतु भूमि हस्तांतरण बैठक सम्पन्न

हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में नगरपालिका परिषद शिवालिक नगर क्षेत्रान्तर्गत सीवेज शोधन संयंत्र की स्थापना हेतु भूमि हस्तांतरण के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने विचार-विमर्श करने के बाद आला अधिकारियों को आदेश दिये हैं कि वे शीघ्र क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण करते हुये रिपोर्ट पेश करें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी पी.एल.शाह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, परियोजना प्रबन्धक (गंगा) सुश्री मीनाक्षी मित्तल वशिष्ठ, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, बीएचईएल के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *