शिव शक्ति सेवा समिति ने किया जिला चिकित्सालय हर मिलाप में मरीजों को खाद्य सामग्री वितरित मानव सेवा ही नारायण सेवा: देवेन्द्र शर्मा

हरिद्वार। शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा जिला चिकित्सालय हर मिलाप में मरीजों को खाद्य सामग्री वितरण की गयी। गत रात्रि हरिद्वार की प्रमुख धार्मिक सामाजिक शिक्षा चिकित्सा को समर्पित संस्था शिव शक्ति सेवा समिति रजि. के पदाधिकारियों जिला चिकित्सालय हर मिलाप में भर्ती होकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों को खाद्य सामग्री वितरण कर लोगांे को समाज सेवा करने की प्रेरणा जागृत की। संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण का है। मानव सेवा ही नारायण सेवा है। संस्था समाज हित के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से लगातार सेवा में निःस्वार्थ भाव से जुटी है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा हरिद्वार के कई क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षित करने हेतु शिक्षा केंद्र, कम्प्यूटर केन्द्र, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई कढ़ाई केंद्र स्थापित कर समाज को नई दिशा प्रदान करने का काम शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। उहोंने बताया कि मेला अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में मरीजों को ठंड से बचाने के लिए कोरोना काल से पूर्व हिटर ब्लोवर प्रदान किए गए। संस्था समय-समय पर अपनी सामाजिक गतिविधियों को गति प्रदान करते हुए सरकारी अस्पताल (महिला व पुरुष) में भर्ती मरीजों को खाद्य सामग्री वितरण करती रहती हैं और समाज को मानव कल्याण को समर्पित कार्यों की प्रेरणा देती रहती है। गत रात्रि जिला चिकित्सालय में खाद्य सामग्री वितरण करने वालो में राजेश पब्बन, राजेश सैनी, विकास, आदित्य शर्मा, संजीत, विनोद शर्मा, अतुल राय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *