संजीवनी संस्था ने निराश्रित लोगों को बांटे कम्बल

हरिद्वार। शीत लहर की प्रचण्डता के चलते द उत्तराखण्ड सिविल सर्विस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा संचालित गैर-लाभकारी संस्था-संजीवनी की ओर से सोनिया गर्ब्याल ने धर्मनगरी के विभिन्न क्षेत्रों में निराश्रित व बेसहारा लोगों को कम्बल वितरित किये। संस्था पिछले 20 वर्षों से राज्य में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण व उत्थान के लिये निरन्तर कार्य कर रही है। संस्था की ओर से शीत लहरी के चलते कम्बलों का वितरण किये जाने पर लोगों ने संस्था की इस पुण्य कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *