हरिद्वार। भूपतवाला स्थित सीताराम धाम में संत-महात्माओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर महामंडलेश्वर मोहनदास महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा भोज का आयोजन किया गया। सभा में रघुवीर दास महाराज ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुये कहा कि मोहन दास महाराज मिलनसार एवं मृदुभाषी तपस्वी संत थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये महामंडलेश्वर चेतनानंद महाराज ने कहा कि ऐसे परम त्यागी परम तपस्वी संत जगत को कल्याण का मार्ग दिखाते हैं। श्रद्धांजलि सभा में महंत रविदेव दास महाराज, महंत विष्णु दास महाराज, महंत रघुवीर दास महाराज, महामंडलेश्वर आनंद महाराज, महंत बिहारी दास महाराज, महेंद्र दुर्गा दास महाराज, महंत सूरज दास महाराज, महंत गोविंद दास महाराज, महंत कमलेशा नंद, महाराज धरम दास महाराज, रामेश्वर महंत प्रेमदास महाराज, महंत दिनेश दास थपलियाल आदि संत उपस्थित थे।