रूद्रपुर। संस्कार भारती द्वारा समरसता का होली मिलन कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंन्दिर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्कार भारती के प्रांत कार्यक्रारी अध्यक्ष गिरीश शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सह महांमत्री स्नेह पाल, संस्कार भारती के प्रदेश मंत्री विमल मेहरा, प्रदेश संपर्क प्रमुख युगराज रघुवंशी और नगर अध्यक्ष कुशल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। जिसके पश्चात शुरू हुआ होली मिलन कार्यक्रम जिसमें महिलाओं ने बैठकी होली में कई गीतों के साथ फूलांे की होली खेली सभी ने मस्ती में झूमकर फूलों की होली का आनंद लिया तथा एक दूसरे पर पुष्प डालकर होली की शुभकामनांए दीं। कार्यक्रम की संयोजक दीपा जोशी के मागदर्शन में सभी ने बड़े हर्षोउल्लास के साथ कार्यक्रम मनाया।
संस्कार भारती का होली मिलन पर संदेश देते हुए प्रांत मंत्री विमल मेहरा ने कहा कि इस पृथ्वी पर कहीं भी इतना सुंदर समरसता का त्यौहार नहीं है जैसा हमारे भारत देश में होली का यह त्यौहार है। सभी छोटे बड़े ऊंच-नीच के हर भेदभाव को भूल जाते हैं। केवल इसी त्यौहार में एक दूसरे को अपनी शुभ भावनाओं के साथ गले लगाते हैं और सभी के जीवन में खुशियों के रंग भरने की शुभकामनांए देते हैं। सारी प्रकृति और जीव जंतु सभी मदमस्त होकर मानो अपनी सारी शुभकामनाओं की वर्षा कर रहे हो। उन्होंने बताया कि हमें इस त्यौहार पर अपनी समृद्ध संस्कृति का स्मरण करके अपने जीवन में समरसता लाने का गुण अपनाकर पूरे समाज और परिवार में संस्कारों को समृद्ध बनाना होगा। कार्यक्रम में जिला प्रचारक जितेंद्र जी, नीरज अग्रवाल, विमला रानी, मोती प्रसाद साहू, अशोक मित्तल, सुनील पाठक, राजीव कुमार, सुषमा अग्रवाल, संजय ठुकराल, हरवीर चैधरी, अशोक सागर, जय प्रकाश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, नरेन्द्र बंसल, सुरेश गुप्ता, विनोद फोगाट, विजय ककक्ड़, हरविंद चैधरी, राजेन्द्र शर्मा, चन्द्रपाल सिंह, शिव शंकर गुप्ता, गजेन्द्र प्रजापति, कमलेश शर्मा, अलका विश्नोई, शालिनी बोरा, शालिनी गोयल, सूचि अग्रवाल, कृष्णा रघुवंशी, शालिनी गोयल, राजेश बजाज, कमलेश शर्मा, प्रमेशवाई काण्डपाल, श्याम मोहन काण्डपाल, जितेन्द्र सेतिया, कमला अधिकारी, आयुषा बी, ममता त्रिपाठी, ललित शर्मा, शोभा, सीमा मिगलानी, सुनिता नेगी, आशा रानी, सुमन विष्ट, अंशु टंडन, रंजना काण्डपाल, नीमा जोशी, मुन्नी, पूजा पाठक, मोनिका आदि थे।
