रुद्रपुर। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर वार्ड 36 में संस्कार भारती द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर श्री नटराज पूजन उत्सव के रूप में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गिरीश शर्मा, युगराज रघुवंशी, रश्मि रस्तोगी, विमल मेहरा एवं कुशल अग्रवाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके पश्चात कला गुरु के रूप में आदरणीय युवराज रघुवंशी जी का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता रश्मि रस्तोगी जी ने गुरु पूर्णिमा महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के पर्व के रूप में मनाया जाता है इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म भी हुआ था इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। उन्होंने कहा कि इसी दिन व्यास जी ने शिष्य एवं मुनियों को सर्वप्रथम श्री भागवतपुराण का ज्ञान दिया था इसी दिन शिष्य अपने गुरु की विशेष पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि हर सफल व्यक्ति के पीछे गुरु का आशीर्वाद अवश्य होता है। कार्यक्रम का संचालन विमल मेहरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर गिरीश शर्मा, विमल मेहरा, युवराज रघुवंशी, अशोक मित्तल, कुशल अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, शैली बंसल, अशोक सागर, अशोक नेगी, शालिनी बोरा, नरेंद्र बंसल, मोनिका अरोरा, अनूप सिंह, संजय उपाध्याय, जय प्रकाश अग्रवाल, समीर राणा, अशोक नेगी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे।