सट्टे की खाईबाड़ी करते 4 गिरफ्तार

हरिद्वार। कनखल थाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाडी करते हुये 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2330 की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई।

उपनिरीक्षक देवेन्द्र तोमर चौकी प्रभारी जगजीतपुर द्वारा चलाये जा रहे व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान के अन्तर्गत आज एसएम डायवर्जन ठेके के पास जगजीतपुर में 4 अभिुयक्तों को जुआ खेलते हुये धर दबोचा। पकड़े गये अभियुक्तों में नितिन पुत्र मनीष कुमार निवासी पीठ बाजार जगजीतपुर, दुष्यंत कुमार पुत्र आशाराम निवासी ग्राम मानक जूड़ी थाना अमरोहा (वर्तमान निवासी वसंत विहार, फेस-2, जमालपुर कला), ओमप्रकाश पुत्र घनश्याम निवासी बैलमंडी जगजीतपुर, अनुज कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी राजा गार्डन, जगजीतपुर है। इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर व होशियार सिंह, प्रलव चैहान, प्रवीण कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *