समाचार स्रोत वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज कुमार मनोजानंद

हरिद्वार । श्री मुनि आश्रम भूपतवाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज समापन हो गया कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी चेतन आनंद जी महाराज के श्री मुख से निरंतर चली कथा का आज आश्रम में भव्य कार्यक्रम वह विशाल भंडारे के आयोजन पर समापन हुआ इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी सुरेश मुनि जी महाराज ने कहा परम पूज्य गुरुदेव की पावन स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आज शुभ समापन हुआ है श्रीमद् भागवत कथा का वर्णन सुनने से जन्मो जन्म के कष्ट संकट मिट जाते हैं तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है श्रीमद् भागवत कथा का रसपान जो एक बार कर लेता है उसका जीवन मानव सफल हो गया हो जन्म कर्म के बंधन से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाती है भगवान श्री हरि के चरणों में स्थान प्राप्त होता है बड़े से बड़े पापी भी अगर श्रीमद् भागवत कथा सुन ले तो उनका भी पाप नष्ट हो जाता है जन्म कर्म के बंधन से मुक्त होने के बाद श्री हरि के चरणों में स्थान प्राप्त करते हुए मनुष्य मोक्ष प्राप्त करता है इसलिए मनुष्य को चाहिए की धार्मिक स्थलों पर जाकर श्रीमद्भागवत जैसी पावन कथा का रसपान करें खुद भी सुने अपने बुजुर्गों को भी सुनाएं अपने बच्चों को भी सुनवाई ताकि सबका कल्याण हो सके श्रीमद् भागवत कथा कलयुग में आम मनुष्य के लिए कल्याणकारी वरदान है इसका रसपान अपने कानों से करने से मोक्ष प्राप्त होता है मनुष्य का कल्याण होता है मरने के बाद सद्गति प्राप्त होती है जीते जी वैभव प्रसिद्धि सुख समृद्धि का घर में वास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *