सरकार सरलीकरण ,समाधान और निस्तारण पर काम कर रही है -धामी

दीपा यादव

रुद्रपुर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यहां कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन उनका उद्देश्य है। उनकी सरकार सरलीकरण ,समाधान और निस्तारण के मूल मंत्र पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने आज यहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा हेतु संघर्ष करने एवं जेलों में यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। जिसमें 27 सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वे बेदाग सरकार देने की दिशा में काम कर रहे हैं श्री धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता की नजर में ऐसी कोई बात प्रकाश में आती है तो वह 1064 नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं उन्होंने सरकारी अधिकारियों से कहा कि वह सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने दफ्तरों में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करें। कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा अरविंद पांडे और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *